देवघर (शहर परिक्रमा)

जसीडीह पब्लिक स्कूल में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित

देवघर: नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) की ओर से 18 जनवरी 2026 को पूरे देश में सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 के प्रवेश के लिये प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। देवघर शहर में नेशनल टेस्ट एजेंसी की ओर से डॉ. योगिता बाजपेई, प्राचार्या जसीडीह पब्लिक स्कूल को सिटी कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में सभी केंद्रों में सुनियोजित तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। जसीडीह पब्लिक स्कूल में 486 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सफलता पूर्वक संपादित इस परीक्षा के केंद्र अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह थे। राष्ट्रीय स्तर की इस सफलतम परीक्षा के आयोजन के लिए विद्यालय के निदेशक डॉ. भारतेंदु दुबे एवं चेयर पर्सन सिंधु रानी दुबे ने पूरी टीम को बधाई दी।