मारवाड़ी युवा मंच का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया
देवघर: मारवाड़ी युवा देवघर शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 42वां स्थापना दिवस दिनांक 20.01.26 को मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर सभी सदस्यों के साथ मिलकर शाखा अध्यक्ष रोहित सुलतानियाँ द्वारा झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के बाद सभी सदस्यों ने एक साथ युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के नारे लगाये।

इस कार्यक्रम में हरीश तोलासरिया, संतोष सिलोदिया, श्रवण बथवाल, अनुज धानुका, अभिषेक अग्रवाल, केशव चोखानी, साकेत छावछरिया, अमित छावछरिया, मनोज नेवर, आनंद मोदी, अभिषेक सिंघानिया, राजेश जैन, मुकेश अग्रवाल, संजय चौधरी, विवेक अग्रवाल, निहित टमकोरिया, अर्पित मोदी, सौरभ जैन, आनंद झुनझुनवाला, रिशव केड़िया, आशीष सर्राफ इत्यादि मौजूद थे।

