देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर पुस्तक मेला में आयोजित होने वाले बाल संसद के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

देवघर: दिनांक 20.01.26 को राजकीय बीएड कॉलेज कॉलेज के प्रथम तल में देवघर पुस्तक मेला में आयोजित होने वाले बाल संसद के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    इस अवसर पर तक्षशिला विद्यापीठ, भारती विद्यापीठ, ब्लू बेल्स, डिवाइन पब्लिक स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, आर एल सर्राफ स्कूल, इंडियन हेरिटेज, संत माइकल एंग्लो विद्यालय (तिवारी चौक) तथा ऑफिसर्स कॉलोनी, ब्राइट कैरियर स्कूल आदि के करीब 90 बच्चे उपस्थित थे।

    प्रारंभ में बीएड कॉलेज की प्राचार्य रजनी रंजना ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और प्रोफ़ेसर सिंह ने सभी का स्वागत किया।
     बाल संसद की प्रभारी डिवाइन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. ममता किरण ने बच्चों को कई वर्गों में बांट कर उन्हें संसद की कार्रवाई की जानकारी दी तथा उन्हीं के बीच से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री, गृह मंत्री आदि के साथ-साथ विपक्ष के नेता का चयन किया और उनकी भूमिका के बारे में उन्हें बताया। इस कार्य में उनके स्कूल के  शिक्षकों तथा पुस्तक मेला के राजेश रंजन और सौरभ कुमार ने उनका सहयोग किया।