समाजसेवी सुनील खवाड़े ने शोरूम में KIA की नई कार SELTOS का किया अनावरण
देवघर: आज दिनांक 21.01.26 को लक्सरी कार बनाने वाली कंपनी ELGEN KIA के महेशमारा अवस्थित शोरूम में अपनी एसयूवी KIA NEW SELTOS का अनावरण समाजसेवी सुनील खवाड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर मदन जैन, मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, श्रेष्ठ जैन, विवेक टेब्रिवाल, संतोष सिंह (ग्रुप जनरल मैनेजर), अजय सिंह (ग्रुप जनरल मैनेजर सर्विस), प्रशांत मिश्रा (सेल्स मैनेजर) गणमान्य ग्राहक, स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित थे।

मौके पर मुख्य अतिथि सुनील खवाड़े ने कार में बैठकर उसकी खूबियों को जाना और प्रभावित होते हुए एक कार खरीदने की इक्षा जताई।

इसके अलावा KIA के ग्रुप जनरल मैनेजर संतोष सिंह ने बताया की यह लॉन्च झारखंड में KIA की मज़बूत उपस्थिति और भारतीय ग्राहकों को आधुनिक व प्रीमियम मोबिलिटी समाधान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। KIA इंडिया ने नई पीढ़ी की सेल्टोस को भारत में लॉन्च करके मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। कंपनी का लक्ष्य इस मॉडल के साथ सेगमेंट को फिर से परिभाषित करना है, जो कि बोल्ड डिज़ाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और सेगमेंट-लीडिंग सेफ्टी फीचर्स से लैस है। यह कार अब पहले से बड़ी है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इसे अन्य प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर लेने में मदद करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि नई सेल्टोस भारतीय परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो 8 वेरिएंट के साथ पेट्रोल और डीज़ल इंजन में उपलब्ध है

