देवघर (शहर परिक्रमा)

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड में जसीडीह पब्लिक स्कूल के 3 छात्र बने पदक विजेता

देवघर: नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड में जसीडीह पब्लिक स्कूल के शिवांश शौर्य, विशाल एवं वैभव  स्वर्ण एवं रजत पदक से पुरस्कृत किए गए।

   ज्ञात हो कि हिंदी की गरिमा और लोकप्रियता बनाए रखने के लिए भारत सरकार का यह अनूठा उपक्रम है।  भारत समेत अन्य कई देशों में परीक्षा का संचालन एवं संपादन नीति आयोग द्वारा होता है। इस परीक्षा से न केवल हिंदी भाषा परिमार्जित होती है वरन संस्कृति ज्ञान और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों की दक्षता बढ़ती है।
   इस सफलता हेतु प्राचार्या डॉ. योगिता बाजपेई , निदेशक डॉ. भारतेंदु दुबे एवं चेयरपर्सन सिंधु रानी ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।