देवघर (शहर परिक्रमा)

सरस्वती पूजा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती आज

देवघर: इस वर्ष विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा एवं वतन के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती संयोग से एक ही दिन है।
    हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी की तिथि 23 जनवरी को देर रात 02.28 बजे प्रारंभ होगी और 24 जनवरी को रात 01.46 बजे इसका समापन होगा। उदिया तिथि के आधार पर यह पर्व 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूरा देश महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी नेता, सच्चे देशभक्त सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती मना रहा है। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। वे        श्रीमद्भगवदगीता से गहराई से प्रेरित रहे थे, इसी कारण स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपनी सेना ‘‘आजाद हिंद फौज’’ बनाने का रास्ता चुना। राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बर्लिन में फ्री इंडिया सेंटर की स्थापना और आजाद हिंद रेडियो की शुरुआत कर सवतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाया। इसमें अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, बंगाली, पश्तो, तमिल, फारसी और तेलुगु में प्रसारित समाचार बुलेटिन व स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कार्यक्रम प्रसारित किए गए। इसी तरह, आजादी प्राप्ति की मुहिम को तेज करने के लिए यूरोप में भारतीय सेना का गठन किया गया। उन्होंने अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक नामक राजनीतिक इकाई की स्थापना भी की।

     अपने शहर के विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर एवं क्लबों में माँ सरस्वती की आराधना की तैयारी में विद्यार्थी तन मन धन से जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, सनराइज द्वारिका ऐकाडमी, रेड रोज प्लस टू स्कूल, देवसंघ आश्रम, रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर, तक्षशिला विद्यापीठ, देवघर पब्लिक स्कूल, भारती विद्यापीठ, डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, एकलव्य पब्लिक स्कूल, ब्राइट कैरियर स्कूल, संकल्प एजुकेशन, एम.पी.सी.आई., माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल, संदीपनी पब्लिक स्कूल, सुप्रभा शिक्षा स्थली, ब्लू बेल्स स्कूल, एस.जे. ऐकेडमी, एस.के.पी. विद्या विहार, ग्रीनविच स्कूल, ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, रॉक एंड रोल डांस ऐकाडमी, आशा इंटरनेशनल स्कूल, एस. डी. कॉमर्स कोचिंग सेंटर, दीनबंधु मध्य एवं उच्च विद्यालय, राजनारायण बोस बांग्ला लाइब्रेरी, दून पब्लिक स्कूल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आर. मित्रा प्लस टू स्कूल, बाल भारती स्कूल, सेंट जैलो पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, ज्ञान निकेतन, डिवाइन पब्लिक स्कूल, बाल गोपाल इंटरनेशनल स्कूल, इंडियन हेरिटेज स्कूल, बाल कृष्ण रेसीडेंसियल स्कूल, वेदांग स्कूल, देवस्थली विद्यापीठ, सहदेवा ऐकाडमी, इंडियन स्कॉलर स्कूल, श्याम सुंदर शिक्षा सदन, देव वैली हाई स्कूल, अन्नपूर्णा हाइट, सिन्हा निवास, सुपर्ब स्कॉलर स्कूल, नंदन कानन स्कूल, न्यू विज़न स्कूल, संत कोलम्बस स्कूल, डी. के. राय कॉमर्स कोचिंग सेंटर, आर्या मिशन विद्यापीठ, मैत्रेया स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, कर्मसम्भव इंटरनेशनल स्कूल, न्यू नेक्सस पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, श्री लीलानंद पागल बाबा उच्च विद्यापीठ, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय, जसीडीह पब्लिक स्कूल एवं अन्यत्र माँ की आराधना हेतु तैयारियां बढ़चढ़कर चल रही है। सभी पूजा स्थलों में डॉ. देव के अलावे, भारती के निदेशक निरंजन कुमार एवं सृजन पब्लिकेशन के संथाल परगना एरिया सेल्स मैनेजर सुजीत कुमार सिंह निरिक्षण करेंगे एवं श्रेष्ठ मूर्तिकारों का चयन करेंगे।

लेखक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव