डीएवी कास्टर टाउन में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
देवघर: आज दिनांक 23.01.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का आयोजन किया गया। प्रातः कालीन सभा में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षकगण एवं बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान राष्ट्रवादी और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इनकी जयंती हर साल ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।

आगे उन्होंने कहा कि हर साल 23 जनवरी को हम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाते हैं,उनके दिए गए प्रसिद्ध नारे ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंँगा ’ और ‘जय हिन्द’ हमें आज भी देशभक्ति के जज्बे से भर देते हैं।बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी नेताजी का सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित था। आज हम याद करें उस महामानव आत्मा को जिसने हमारी आजादी में अहम् भूमिका निभाई और अपने आचरण से हमें दशकों से प्रेरित करते आ रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।उनका कथन ” यदि मन में लगन,उत्साह और एकाग्रता हो तो,इन्सान कुछ भी हाँसिल कर सकता है।ये पंक्तियांँ आज भी बच्चों के लिए वरदान साबित होती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएंँ उपस्थित रहे।उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

