देवघर (शहर परिक्रमा)

भारती विद्यापीठ का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

देवघर: दिनांक 23.01.26 को रानी कोठी, विलियम्स टाउन अवस्थित भारती विद्यापीठ का 18वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान पुरे वर्ष कई प्रतियोगी परीक्षाओं व खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन किये छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी बिनोद कुमार उपस्थित थे वहीं अतिथि के रूप में मातृ मंदिर उच्च विद्यालय की पूर्व प्राचार्या शोभना सिंह, शहर परिक्रमा के संपादक प्रमेश कुमार वर्मा, ओलंपियाड के कोर्डिनेटर जे के सिंह, लछीरामका ट्रस्ट के यमुना लछीरामका, क्रीड़ा भारती के संजीत राय, सुप्रसिद्ध उद्घोषक रामसेवक सिंह गुंजन इत्यादि उपस्थित थे।

    कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपने स्वागत सम्बोधन के दौरान विद्यालय की प्राचार्या सुनीता कुमारी ने कहा कि भारती विद्यापीठ की स्थापना आज से 18 वर्ष पूर्व सरस्वती पूजा के दिन ही की गई थी। इतने वर्षों में हमारा विद्यालय 5 स्टार सुविधाओं वाला विद्यालय भले ही न हो लेकिन हम बच्चों में ज्ञान के साथ नैतिकता का ऐसा पाठ पढ़ाते हैं कि हर बच्चा अपने आप में अनूठा होता है।

     मुख्य अतिथि डीईओ बिनोद कुमार ने कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन से प्रभावित होते हुए कहा कि यह विद्यालय 5 स्टार की सुविधाओं वाला भले न हो लेकिन यहाँ की छात्र छात्राएँ 5 स्टार के हैं।

भारतीय परंपरा पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत मंचन। जिसमे उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

     कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय की छात्रा पुनम कुमारी ने डीईओ बिनोद कुमार को उनका स्केच बनाकर उपहार स्वरुप दिया।
    मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में सरस्वती मिश्रा, पल्लवी, रजनी कुमारी, शिवरानी, अंजू  कुमारी, काजल, सुमरन मैडम, अमित झा, बिश्वम्भर कुमार, लोकेश पाठक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र उपस्थित थे। मंच संचालन आशुतोष कुमार ने किया।