देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर में सरस्वती पूजा की धूम

देवघर: सरस्वती पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का पर्व है। यह हमें याद दिलाता है कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देती है और समाज के विकास का आधार बनती है। माँ सरस्वती की कृपा से हमारा जीवन ज्ञान, सद्बुद्धि और सृजनात्मकता से परिपूर्ण हो—यही इस पर्व की सच्ची भावना है। और इसी भावना से ओत प्रोत हो 23 जनवरी को पुरे देश सहित देवघर के विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों, क्लबों में पुरे धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।
     देवघर में आयोजित सरस्वती पूजा की तस्वीर नीचे संलग्न है:-

दुखी साह रोड, झोंसागढ़ी स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में माँ सरस्वती की पूजा
बिलासी स्थित संत कोलम्बस स्कूल में माँ सरस्वती की पूजा
छत्तीसी स्थित न्यू विज़न स्कूल में माँ सरस्वती की पूजा
रानी कोठी, विलियम्स टाउन स्थित भारती विद्यापीठ में माँ सरस्वती की पूजा
कृष्णापुरी स्थित ब्राइट कैरियर स्कूल में माँ सरस्वती की पूजा
बेलबागान स्थित आशा इंटरनेशनल स्कूल में माँ सरस्वती की पूजा
हिरणा स्थित देवघर सेंट्रल स्कूल में माँ सरस्वती की पूजा
विधुभूषण सरकार रोड, विलियम्स टाउन स्थित सुप्रभा शिक्षा स्थली में माँ सरस्वती की पूजा
बैद्यनाथ नेत्र चिकित्सालय (डॉ एन. डी. मिश्रा) में माँ सरस्वती की पूजा
आशुतोष बालिका+2 उच्च विद्यालय, रोहिणी में सरस्वती पूजा