इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
देवघर: इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान देश की स्वतंत्रता, संविधान के महत्व एवं राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला गया। क्लब की अध्यक्ष ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर बल दिया।

इस अवसर पर किडविज प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में क्लब ने संकल्प लिया कि वह आगे भी समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
इस दौरान क्लब अध्यक्ष सहित नमिता भगत, मिनी दास, निशा जयसवाल, सरिता रानी, विभा सिंह, सावित्री गुप्ता, सुषमा रानी, निशा गुप्ता आदि सदस्य के साथ कई अन्य उपस्थित थे।

