देवघर (शहर परिक्रमा)

अखिल भारतीय कानून विकास संघ द्वारा मिलन समारोह का आयोजन

देवघर: अखिल भारतीय कानू विकास संघ द्वारा पिकनिक सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन नंदन पहाड़ स्थित बोट तालाब के किनारे मनाया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से सामाजिक उत्थान और एक जुटता को लेकर था। समाज में ज्यादा से ज्यादा कैसे शिक्षा की जागृति फैले इस पर गहन मंथन और चिंतन किया गया।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद साह ने कहा कि एक जुटता ही समाज को बल देता है। इसी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
   समारोह में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह, संघ के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद साह, सचिव मनोरंजन साह, महासचिव राम साह, कौशल किशोर साह, दिलीप साह, कमलेन्द्र कुमार, कुमार सौरभ सहित दर्जनों महिला पुरुष और बच्चे शामिल थे।