नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की अधिसूचना जारी, ये है महत्वपूर्ण तिथियां
देवघर: राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची के अधिसूचना संख्या 187/2026 ज्ञापांक 187 दिनांक 27.01.2026 द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की घोषणा की जा चुकी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता जिले के नगरपालिका क्षेत्र में (पंचायत एवं कैन्टोनमेंट क्षेत्र को छोड़कर) जहाँ आम निर्वाचन कराया जाना है, में प्रभावी हो चुकी है।
इस दौरान देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद का भी चुनाव होना है। नगरपालिका निर्वाचन-2026 हेतु महत्वपूर्ण तिथियाँ :-

1. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28.01.2026 (बुधवार)
2. नाम निर्देशन के लिए तिथि (पूर्वा. 11.00 बजे से अप. 03.00 बजे तक) 29.01.2026 (गुरुवार) से 04.02.2026 (बुधवार तक)
3. नाम निर्देशन की संवीक्षा के लिए तिथि (पूर्वा. 11.00 बजे से अप. 03.00 बजे तक) 05.02.2026 (गुरुवार)
4. अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि (पूर्वा. 11.00 बजे से अप. 03.00 बजे तक) 06.02.2026 (शुक्रवार)
5. निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि (पूर्वा. 11.00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक) 07.02.2026 (शनिवार)
6. वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा (प्रातः 07.00 बजे से अप. 05.00 बजे तक) 23.02.2026 (सोमवार)
7. मतगणना की तिथि (प्रातः 08.00 बजे से) 27.02.2026 (शुक्रवार)
विशेष:
(01) दोनों नगरपालिकाओं के मतदान मतपत्र (Ballot Box) से कराये जायेंगे।
(02) गैरदलीय होगा यह चुनाव
(03) देवघर महापौर और उपमाहापौर के पद होंगे अनारक्षित
(04) मधुपुर नगर परिषद के अध्यक्ष का पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित

