देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी कास्टर टाउन में मनाई गई लाला लाजपत राय की जयंती

देवघर: आज दिनांक 28.01.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षकगण एवं बच्चों ने लाला लाजपत राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात् विद्यालय के शिक्षक बिजय मिश्रा, अंकित शुक्ला एवं सर्वेश्वर पांडेय के द्वारा वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ करवाया गया।

इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई का इतिहास क्रांतिकारियों के विविध साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है और ऐसे ही एक वीर सेनानी थे लाला लाजपत राय जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।लाला लाजपत राय आजादी के मतवाले ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक और महान समाजसेवी भी थे।वे ब्रिटिश काल में पीड़ितों का सहारा और दलितों के आश्वासन बनें। डीएवी स्कूलों के माध्यम से शिक्षा जगत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देश की आजादी, स्वाभिमान और न्याय के लिए उनका साहस, त्याग और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।

    इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएंँ उपस्थित रहे। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।