तक्षशिला विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
देवघर: तक्षशिला विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. के.डी. विश्वास ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया।

झंडोतोलन के पश्चात विद्यापीठ के क्रीड़ा शिक्षक संदीप कुमार के मार्गदर्शन में विंग कमांडर अभिषेक कुमार एवं अंजलि सिंह के नेतृत्व में परेड की सुंदर प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के म्यूजिक ग्रुप के छात्रों ने शिक्षक ध्रुव द्वारी एवं देवाशीष सिकंदर के नेतृत्व में राष्ट्रगान की सुन्दर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात नृत्य शिक्षिका पूर्णिमा चैटर्जी के मार्गदर्शन में देशभक्ति नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विविध क्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक ने अपने संबोधन में शुभकामनाओं के साथ युवा शक्ति को संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया एवं समय की मांग को ध्यान में रखते हुए छात्रों को (Tech-savvy) तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी रूप से कुशल एवं इसके प्रति उत्साह एवं जोश के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं भारी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे
कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा चाहत पिया एवं धृति सिन्हा द्वारा किया गया।

