कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में मनाई गई लाला लाजपत राय की जयंती

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती  हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राष्ट्रप्रेम और अदम्य साहस के प्रतीक, लाला लाजपत राय  की जयंती दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में देशभक्ति की लहर देखने को मिली।

    प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने लाला लाजपत राय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर नंदनी, जाइना परवीन ,सोनाक्षी कुमारी और सामिया शर्मा  ने शानदार नृत्य कर  दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र आरुष राज ने लाला लाजपत राय के वेश में उनके ओजस्वी व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारा। भाषण और कविता के माध्यम से सभ्यता, ज्योति और खुशी तिवारी ने लाला लाजपत राय के विचारों को साझा किया।लक्ष्मी कुमारी ने क्विज के जरिए बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाया।अनुष्का गुप्ता और आराध्या कश्यप ने मंच का कुशल संचालन किया।

   प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय का साहस और त्याग हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। आगे उन्होंने छात्रों से देश के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया और कहा कि  लाला लाजपत राय  केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उनका साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है। युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक  रोबिन देव प्रसाद वर्मा वीणा कुमारी, शिल्पी गुप्ता  और मिथिलेश कुमारी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा ।