देवघर (शहर परिक्रमा)

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाई गई

देवघर: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज रविवार  माघी पूर्णिमा को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649 वांँ जयंती समारोह बड़े धूमधाम से प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया  गया। सुबह दस बजे से  पुजा पाठ के अलावे भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जयंती के मोके पर पूर्व विधायक नारायण दास झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा अवकाश प्राप्त ई जीतन दास, अवकाश प्राप्त उपायुक्त शशीभुषण मेहरा समाज सेवी सह झामुमो नेता सुरज झा, पूर्व वार्ड पार्षद रवि राउत, झामुमो वरिष्ट नेता सुरेश साह, पहुचे एवं  संत शिरोमणि रविदास जी की मुर्ति पर माल्यार्पण कर पुजा अर्चना कर आशीर्वाद की कामना किए।

   इस अवसर पर दुर दुर से संत महात्माओं का आगमन हुआ, रात्रि को संत महात्माओं के द्वारा प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। साथ ही साथ दोपहर 12 बजे के बाद से मंचिय कार्यक्रम में लोग समाजिक विचाधारा भी प्रस्तुत किये जिसमें राजनीतिक/समाजिक बुद्धिजीवियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिये।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संत रविदास महासभा कार्यकारी अध्यक्ष मनोज दास, महासचिव जयनारायण त्यागी, उपाध्यक्ष कुलदीप रविदास सह सचिव टिकेट दास, नंदकिशोर दास, कोषाध्यक्ष बिजय दास, संगठन सचिव प्रमोद दास, मिडिया प्रभारी अंग्रेज दास,रविन्द्र दास, झामुमो नेता बीपीन यादव ने भाग लिया। साथ साथ संरक्षक बुद्वन बौद्व नेअपने भजनों के मधुर स्वर से सभी आगन्तुकों का मनोरंजन कराया। सभी जानकारी मिडिया प्रभारी अंग्रेज दास ने प्रेस जारी कर दिये,,और बताये कि संत रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक न्याय की राह दिखाते हैं।सभी को उनको मार्गदर्शक के रूप में मान कर चलना चाहिए।