महापौर प्रत्याशी सूरज झा आज कर रहे नामांकन
देवघर: सूरज झा ने कहा कि मैं देवघर की मतदाताओं के लिए तन मन और धन से लगा हुआ हूं। आगे जनता जनार्दन मालिक है। देवघर के कई क्षेत्र ड्राई जों हैं वैसे समय में लोगों को पनी कि व्यवस्था और ठंढ में अलावा कि व्यवस्था जैसे कई कार्यों ने मुझे जनता के बीच स्थापित किया है।

उनके समर्थक बलबीर राय (वार्ड 1 के मतदाता) ने कहा कि देवघर के मतदाता वाटरमैन के नाम से मशहूर सूरज झा हमेशा से आमजन के हित को लेकर सजग रहे हैं, मुझे पुरी उम्मीद है कि जनता अपना आशीर्वाद इन्हें ही देगी।

समीर कर्महे ने कहा कि सूरज झा के जीत के प्रति आश्वास्त हूं क्यूंकि इन्होने क्षेत्र के लिए जो कार्य किया है वो अतुलनीय है।

