शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के 11वें सीजन में हजारों प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
देवघर: शहर के मध्य अवस्थित के के एन स्टेडियम में खुले आसमान के नीचे शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन (चित्रांकन प्रतियोगिता), सीजन- 11 का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए ड्रॉइंग शीट पर निर्धारित विषय के रंग भरे।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे देवघर भारतीय स्टेट बैंक देवघर रिजनल मैनेजर प्रशांत कुमार झा, सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा, पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित थे वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रो रामनन्दन सिंह, सुबोध झा इत्यादि उपस्थित थे।


मौके पर मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार झा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह कंपिटिशन इतना विस्तार ले चूका है कि अब देवघर स्वयंसेवी संस्थाओ और समाज के लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि एक साथ हजारों बच्चों को इस प्रतियोगिता मे शिरकत करते देखकर अभिभूत हूं। ऐसे आयोजन हेतु शहर परिक्रमा की पूरी टीम के साथ बच्चों को भी शुभकामनायें। तत्पश्चात अन्य अतिथियों ने भी अपने अपने सम्बोधन मे बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ आयोजन समिति को भी बच्चों के सकारात्मक विकास हेतु अपनी शुभकामनायें दी।


शहर परिक्रमा के संपादक सह मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के मुख्य आयोजक प्रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे विभिन्न विद्यालय के हजारों छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे सुप्रभा शिक्षा स्थली, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स, संत कोलम्बस स्कूल, तक्षशिला विद्यापीठ, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, न्यू विज़न, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, मैत्रेया स्कूल, सुपर्ब स्कॉलर स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, नंदन कानन लिटिल फ्लावर, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, सहदेवा अकादमी, राम मंदिर उच्च विद्यालय, दीनबंधु उच्च विद्यालय, जसीडीह पब्लिक स्कूल, देवघर पब्लिक स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, आशा इंटरनेशनल स्कूल, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, विवेकानंद एंग्लो पब्लिक स्कूल, ग्रीनव्हिच स्कूल, ब्राइट कैरियर, दीनबंधु उच्च विद्यालय, आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय इत्यादि प्रमुख हैँ।

आगे श्री वर्मा ने कार्यक्रम मे सहयोग हेतु प्रयोजक भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय रिजनल कार्यालय देवघर, नमन नव्या एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, आशा इंटरनेशनल स्कूल, माँ कल्याणी ज्वेलर्स, नारायण गृहसेवी उद्योग, देवघर आई ए एस अकादमी, ब्लू बेल्स, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, सुप्रभा शिक्षा स्थली, ग्रीनव्हिच स्कूल, दिव्या डेंटल क्लिनिक, आदित्य बोरवेल के साथ मुख्य निर्णायक नरेन्द्र पंजीयारा और सहायक निर्णायक रजत मुखर्जी, पुष्पा कुमारी को भी धन्यवाद दिया।


कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलावा प्रशांत कुमार सिन्हा, विजय प्रताप सनातन, सनोज कुमार, मयंक राय, आराध्या प्रिया, सुमन सौरभ, सुबोध झा, प्रेम कुमार, गौरव शंकर, अभिषेक आनंद, आरती वर्मा, जुली प्रसाद, अलका कुमारी, श्वेता पुष्पांजलि, सौम्या वर्मा, जिया सिन्हा, शीतल कुमारी, शौर्य वर्मा, अनुराग बत्रा, अजय कुमार, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, ममता देवी, ईश्वरी कुमारी, जया कुमारी, सुधा श्री सहित सभी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक और शिक्षकों के साथ कई अभिभावकों की मौजूदगी रही। उद्घोषक की भूमिका प्रभाकर कापरी ने निभाई।

