रेड रोज+2 स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर: दिनांक 30.01.26 को रेड रोज स्कूल परिसर में विद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक लगाकर अंग वस्त्र के साथ पुष्प गुच्छ और लघु पौधों से किया गया।

इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर विनोद कुमार, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट IMA सह प्रेसिडेंट ऑफ़ IMA, देवघर डॉ धन्वंतरि तिवारी, सचिव, रेड रोज स्कूल युधिष्ठिर प्रसाद राय, जीडी डीएवी स्कूल, सातर के प्राचार्य बलराम कुमार झा, जसीडीह पब्लिक स्कूल के निदेशक भारतेंदु दुबे, देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा, डीएवी स्कूल, कास्टर टाउन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, देवघर कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर प्रो. रामनंदन सिंह, रेड रोज स्कूल के प्रेसिडेंट दिनेश कुमार, रेड रोज स्कूल के मैनेजर आर एन सिंह एवं स्कूल के सलाहकार रामसेवक सिंह गुंजन ने समवेत रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया।

अधिकांश प्रतियोगिताएं पिछले दिनों आयोजित हो चुकी थी। मौके पर कुछ विशेष रोचक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई एवं विजेताओं को उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के साथ-साथ महिला अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस एवं पुरुषों के लिए घड़ा फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों ने बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विजयी प्रतिभागियों के नाम:-
1. L.K.G. और U.K.G- जलेबी रेस में आयुष कुमार प्रथम, सिद्धार्थ राय द्वितीय एवं दिव्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।
2. कक्षा 8 एवं 9 (लड़की)- मटका बैलेंसिंग में प्रेरणा तन्वी प्रथम, प्रज्ञा भारती द्वितीय एवं रितु कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।
3. कक्षा 8 एवं 9 (लड़का)- 100m रेस में सुमन कुमार प्रथम, आयुष आनंद द्वितीय एवं चन्दन कुरियर तृतीय स्थान पर रहे।
4. कक्षा 6 एवं 7 (लड़की)- नीडल थ्रेड रेस में सृष्टि केशरी प्रथम, परिणीति कुमारी द्वितीय एवं प्रियांशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।
5. कक्षा 8 एवं 9 (लड़के)- रस्साकसी में कक्षा 9 के लड़के प्रथम हुए।
6. फीमेल गार्डियन म्यूजिकल चेयर में अनुष्का रंजन प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय एवं रेशमी केशरी तृतीय स्थान पर रहे।
7. फीमेल टीचर म्यूजिकल चेयर में प्रीति झा प्रथम, अतासी तिवारी द्वितीय एवं चंदा कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।
8. मेल टीचर और गार्डियन मटका फोड़ में टीचर विवेक कुमार प्रथम हुए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अनिल कुमार पाण्डेय एवं प्रशासक पप्पू कुमार सिंह के द्वारा स्कूल के विशिष्ट शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रबंधन समिति सदस्य एवं विद्यालय प्रशासन पप्पू कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी आगंतुकों एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही वालंटियर के रूप में योगदान करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी धन्यवाद दिया।

