देवघर (शहर परिक्रमा)

ई-मेडिक्स फॉर्मेसी और डॉ. लाल पैथलैब्स कलेक्शन सेंटर का हुआ उदघाटन

देवघर। शहर के बाइपास रोड, भुरभुरा मोड़ के पास रविवार को ई-मेडिक्स फॉर्मेसी और डॉ. लाल पैथलैब्स का कलेक्शन सेंटर कविता डाइग्नोस्टिक सेंटर का उदघाटन हुआ।

दोनों संस्थान के संचालक मनोज सिंह ने बताया कि बिलासी से लेकर रांगा मोड़ और आसपास के करीब तीन किमी के दायरे में कोई भी ढंग की फार्मेसी की दुकान और पैथलॉजी नहीं थी। स्थानीय लोगों की सुविधाओँ को देखते हुए दोनों संस्थानों को खोला गया है। साथ ही फिजियोथिरेपी सेंटर भी संचालित किया जा रहा है, जहां फिजियोथिरेपिस्ट डॉ. नीति कुमारी मरीजों का आधुनिक उपकरणों से इलाज करेंगी। मनोज सिंह ने बताया कि उनके दोनों संस्थानों में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। फोन पर ऑर्डर मिलने दवा घरों तक पहुंचाई जाएगी। दवा की खरीदारी पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। वहीं मरीज के घर जाकर सैंपल कलेक्शन की भी सुविधा उनके संस्थान में उपलब्ध है।