देवघर (शहर परिक्रमा)

दीनबंधु उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद के विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

देवघर: आज दीनबंधु उच्च विद्यालय में डी एन राय मेमोरियल वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथिगण, प्रबन्ध समिति के सदस्यगण, दीनबंधु मध्य विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष, सचिव, प्रधानाध्यापक और शिक्षक शिक्षिकाओं के हाथों द्वीप प्रज्ज्वलित किए गए। तत्पश्चात नवम वर्ग की इन्दु कुमारी और आकृति कुमारी ने स्वागत गीत गाकर सवको भाव विभोर कर दिया। प्रधानाध्यापक ने स्वागत भाषण दिए। नवम वर्ग के और अष्टम वर्ग काजल कुमारी, रानी कुमारी काजल कुमारी ने समुह नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम को और ही आकर्षक बना दिया। विश्वजीत कुमार सिंह  जो 2016 में इस विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण प्राप्त कर एम बी बी एस की परीक्षा में भी उत्तीर्ण हुए। उन्हें विद्यालय परिवार की और से सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाया गया।

    सीनियर ग्रुप में 100 और 200 मीटर की दौड़, स्लो साइकिल रेस, डिसकस थ्रो, शॉट पुट, स्कीपिंग रेस, सुई धागा रेस, चम्मच गोली रेस, घड़ा रेस और म्युजिकल चेयर जूनियर ग्रुप में 100और 200 मीटर की दौड़, बोरा रेस, स्लो साइकिल रेस, थ्री लेगज्ड रेस, स्कीपिंग रेस म्युजिकल चेयर, निडिल एंड थ्रेड रेस और स्पून मारबेल रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
    मुख्य अतिथि फ़ूड क्राफ्ट इन्स्टीट्यूट, देवघर के प्राचार्य डॉ. नृपेंद्र सिंह लिंगवाल ने कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनके भीतर एक जूनून और जज्बा होने चाहिए। पढ़ाई के अलावे खेलकूद में  भी अच्छे प्रदर्शन कर अपने अपने कैरियर चमका सकते हैं।
    विशिष्ट अतिथि गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर्स टाउन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा जीवन के कोई भी क्षेत्र में सफल होने के लिए ईमानदारी, कड़ी मेहनत, दूर दृष्टि और पक्का इरादों के साथ अनुशासित, मर्यादित और संस्कारवान होने चाहिए।
    फ़ूड क्राफ्ट इन्स्टीट्यूट के प्रशासक सह लेखा प्रदाधिकारी सूरजीत नमाता ने कहा सफलता प्राप्त करने के कोई भी कार्य आत्मविश्वास, नियमित अभ्यास और धीरज के साथ करना चाहिए। फ़ूड करप्ट इन्स्टीट्यूट के अध्यापिका डॉ. श्वेता लिंगवाल ने अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा जहां चाह वहां राह। इन्सान चाहे तो उसके लिए कुछ भी असम्भव नहीं है। वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि जीवन में तो सभी सफल होना चाहते हैं। लेकिन सफल होने के लिए कठोर तपस्या करना पड़ता है।         
        प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार ने कहा जीवन में आगे बढ़ने के लिए टाइम मैनेजमेंट और माइंड  मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर पढ़ाई-लिखाई और भी बहुत से कार्य सफलतापूर्वक कर सकते हैं। दीनबंधु ट्रस्ट कमिटी के सचिव शरदिंदु कुंडू ने इस विद्यालय को सरकार द्वारा कोई को खास सहयोग नहीं मिलता है। जबकि यह विद्यालय देवघर जिले का एकमात्र बंगला भाषा भाषी उच्च विद्यालय। झारखंड सरकार की निगाहें यदि इस विद्यालय पड़े तो यह जिले का आदेश विद्यालय वन सकता है।
     उपरोक्त कार्यक्रम में दीनबंधु मध्य विद्यालय के अध्यक्ष नव गोपाल घोष, सचिव निर्झर चक्रबर्ती के अलावे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में मुनेश्वर प्रसाद यादव, मनीषा घोष, उदय कुमार मंडल, भारती कुमारी, सुदीप्ता चक्रबर्ती, संस्थापक शिक्षक बिधान चन्द्र मंडल शिक्षकेतर कर्मचारी में विकास कुमार दास, राजू कुमार और विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
मंच का संचालन शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक सुनील कुमार सूर ने किया।