देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में पुण्यतिथि पर याद किए गए महात्मा एन.डी. ग्रोवर

देवघर: आज दिनांक 06.02.2026 को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में डीएवी के भूतपूर्व निदेशक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक एवं बच्चों ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से वैदिक हवन यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया।

        इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने महात्मा नारायणदास ग्रोवर के जीवन व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए अनुकरणीय है। वे उत्कृष्ट शिक्षाविद्, समाज सेवक, कुशल शिक्षक-प्रशिक्षक के साथ-साथ नेक इंसान भी थे। उनकी अगुवाई में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं बंगाल में 250 से भी अधिक डीएवी विद्यालयों की स्थापना की गई।
    उन्होंने बताया कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष एवं पटना प्रक्षेत्र के निदेशक के रूप में आजीवन अवैतनिक कार्य किए। डीएवी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय क्रांति पैदा कर दी है। महिलाओं की शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने में उनकी भूमिका अग्रणी रही। गरीब बच्चों को शिक्षा एवं समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में उनका अहम योगदान रहा है।हम सभी को उनके त्याग व तपस्या से  शिक्षा लेनी चाहिए।
उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।