देवघर (शहर परिक्रमा)

18-26 फरवरी तक होगा चार वेद एवं गंगा अष्टादश महापुराण श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 05.02.26 को थाढ़ी दुलमपुर अवस्थित माँ जगदम्बा कॉलोनी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि श्री श्री राधा-कृष्ण, माँ जगदम्बा एवं भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 18-26 फरवरी, 2026 तक होने जा रहा है, जिसमें चार वेद एवं गंगा अष्टादश महापुराण श्रीमद् भागवत कथा का राष्ट्रीय संत ब्रह्मर्षि डॉ. दुर्गेशाचार्य महाराज एवं ममज्ञ भागवत भूषण आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री का प्रवचन होगा।

महोत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को होगा। इस दिन प्रातः 8 बजे 2100 कन्या एवं महिलाएं के द्वारा भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी। 20 फरवरी दिन शुक्रवार 2026 को शुभ लग्नानुसार प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। तत्पश्चात 18 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से नित्य पूजन, मूल पाठ, हवन आदि का उत्तराखण्ड से 251 विद्वान पंडितों के द्वारा सम्पन्न होगा। श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन अपराह्न 1:30 से संध्या 6 बजे तक आयोजन होगा। संध्या 6 बजे से प्रतिदिन वृन्दावन धाम उत्तरप्रदेश के कलाकारों द्वारा रासलीला कार्यक्रम का आयोजन होगा। संध्या 7:30 बजे से प्रतिदिन भागवत महाप्रसाद भंडारा का आयोजन रात्रि 10:30 बजे तक होगा।
मौके पर आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण कन्हैया राय, अध्यक्ष महेश राय, भूमिदाता सह सचिव अमरेश कुमार सिंह, रंजीत झा, अजित कुमार राय, विजय कुमार राय, ब्रजेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार, कुणाल राय, संजीव कुमार सिंह, राजीव नयन प्रसद सिंह, गौरव कुमार, सुधांशु कुमार राय, स्वप्निल सहित कई अन्य उपस्थित थे।