देवघर (शहर परिक्रमा)

धूमधाम से मनाया गया जसीडीह पब्लिक स्कूल का रजत जयंती समारोह

देवघर: दिनाँक 04.02.2026 (बुधवार) को जसीडीह पब्लिक स्कूल में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपनारायण दुबे एवं मनोरमा देवी जी की तस्वीर में माल्यार्पन कर किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पधारने वाले मुख्य अतिथियों में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, डीपीआरओ रणवीर सिंह, डीएवी के प्राचार्य बलराम झा, सहोदया के अध्यक्ष रामसेवक गुंजन, शहर के जाने-माने चिकित्सक एन.डी. मिश्रा, रेडरोज के प्राचार्य अनिल पांडे, प्रो सुन्दर चरण मिश्र, देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध झा उपस्थित थे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षात्मक विकास के साथ-साथ संस्कार पूर्ण शिक्षा की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। उन्होंने छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। एनडी मिश्रा ने कहा कि इस स्कूल के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। विद्यालय के निदेशक डा. भारतेन्दू दुबे ने सभी अभिभावकों को साधुवाद दिया जिन्होंने इस विद्यालय पर भरोसा जताया तथा इस विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन करवाया।

     उन्होंने बताया कि इन्होंने अपने मार्ग दर्शन में असंख्य बच्चों को संस्कारपूर्ण शिक्षा दी तथा वे बच्चे आज विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। विद्यालय की प्राचार्या डा. योगिता बाजपेयी ने अपने कुशल नेतृत्व में कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्हीं के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा तैयार विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस कार्यकम में मराठा नृत्य, तमिल नृत्य, गुजराती नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य तथा कई देशभक्ति गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सान्वी, अनुसा, ऋतु एवं प्रतिज्ञ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभिजीत ने किया।