डीएवी कोडरमा में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘आशीर्वचन समारोह’ का आयोजन
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में ‘आशीष समारोह’ का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स के लिए इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी की वैदिक परंपरा के अनुसार हवन से हुआ। बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर अपने सफल भविष्य की कामना की। हवन के पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। श्रेयांश, रुद्राक्ष और उनके समूह ने एक ऊर्जावान ‘लेजी डांस’ पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रेयशी और उनके समूह, कृतिका और उनके समूह के साथ-साथ नव्या और उनके समूह ने भी ने एक नृत्य प्रस्तुत किया।

11वीं के बच्चों ने सीनियर्स के लिए रैंप वॉक और कई दिलचस्प खेलों का आयोजन किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के अंत में विद्यालय की ओर से सभी विदा होने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘आशीर्वाचन’ दिए और उन्हें जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ने स्कूल की गरिमा और अपने माता-पिता के संस्कारों को हमेशा साथ रखने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि अंक केवल आपकी योग्यता बताते हैं, लेकिन आपका चरित्र आपकी पहचान बताता है। हमेशा ईमानदार और विनम्र बने रहें। साथ ही कहा कि हमारे स्कूल के दरवाजे और हमारे दिल हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।मेरी ढेर सारी दुआएँ और “आशीष वचन” आपके साथ हैं। जाओ और दुनिया में अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन करो ।
विद्यालय के परम्परानुसार मिस्टर डीएवी का ताज शिवांग आयुष को और मिस डीएवी का ताज कौशाम्भी मालवा को मिला। कार्यक्रम का समापन कृतिका द्वारा दिए गए ‘धन्यवाद ज्ञापन’ के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की सुपरवाइजरी हेड मौसुमी मल्लिक, शिक्षक कुमार सतीश सिंह , शिक्षिका संगीता जेठवा, सोनम केसरी,मनोज कुमार सिंहऔर रॉय राकेश के देख- रेख में हुआ ।


Thanks for your feedback on pariksha pe charcha