देवघर (शहर परिक्रमा)

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत

देवघर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला भीबीडी कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में फाइलेरिया से बचाव हेतु वर्ष में एक खुराक फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी एवं अल्बेंडाजॉल का सेवन सर्वजन को करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता के लिए जागरूकता रथ को सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

      मौके पर सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान देवघर जिला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक पूरे झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। इसके लिए कुल 5650 स्वास्थ्यकर्मी के दल द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2026 को चिन्हित कुल 2628 फाइलेरिया बूथों पर तथा दिनांक 11-25 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलायेंगे। आम जनता से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के दवा का सेवन करें।

   जानकारी हो कि पिरामल फाउंडेशन के सहयोग आज कुल दस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, जो देवघर जिला के सभी दस प्रखंडों एवं देवघर शहरी क्षेत्रों में घुम-घुम कर लोगों को फाइलेरिया मुक्ति हेतु दवा खाने के लिए जागरूक करेंगे।

    इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव, डीपीएम नीरज भगत, डीपीसी प्रवीण कुमार सिंह, अरुण चौधरी, परिमल दास, पिरामल फाउंडेशन से डीएल अभिषेक कात्यायन, पिंटू तिवारी सहित कार्यालय के कांग्रेस मंडल, रवि सिन्हा आदि उपस्थित थे।