शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
बाबाधाम देवघर की पावन भूमि पर आयोजित शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 के परिणाम की घोषणा के बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी ग्रुप के विजोताओं को सम्मानित किया गया। देवघर आई ए एस अकादमी में आयोजित इस समारोह में सुप्रभा शिक्षा स्थली एवं ब्लू बेल्स के निदेशक प्रेम कुमार, भारती विद्यापीठ की प्राचार्या सुनीता सिंह, संत कोलम्बस स्कूल के प्राचार्य गौरव शंकर, आशा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका कुमारी स्नेहलता, शहर परिक्रमा के संपादक प्रमेश कुमार वर्मा के हाथो सभी विजताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रेम कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हजारों छात्र छात्राओं को एक साथ शहर के के. के. एन. स्टेडियम में शिरकत करते देख बहुत सुकून होता है। यह प्रतियोगिता बच्चों में उत्साह का संचार करती है। यही कारण है कि बच्चे मोबाइल की दुनिया छोड़ शहर परिक्रमा के प्रतियोगिता में शिरकत करने आए होते हैं।
सुनीता कुमारी ने कहा कि इतने बड़े प्रतियोगिता में हजारों बच्चों के बीच रैंक लाकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चे अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं।
गौरव शंकर ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र इस प्रतियोगिता के पहले सीजन से ही इसमें हिस्सा लेते रहे हैं, जिसका की अभी 11वां सीजन चल रहा है। बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह रहता है।
अमित कुमार ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग जरूर लेना चाहिए ताकि उनका प्रतिस्पर्धात्मक विकास हो सके।
प्रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि जो प्रतिभागी इस बार पुरस्कार पाने से थोड़ा पीछे रह गए, वे भी उतने ही सराहनीय हैं, क्योंकि वो किसी से कमतर नहीं बल्कि प्रतियोगिता के मापदंडों और निर्णायकों के सामने ‘सीमित पुरस्कार’ के नियमों ने उन्हें पुरस्कार पाने से वंचित कर दिया। उन्हें आगे और मेहनत करने की आवश्यकता है।
जानकारी हो कि इसके पूर्व 31 जनवरी को के. के. एन. स्टेडियम में शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों ने भाग लिया था। उन्ही प्रतिभागियों को मुख्य निर्णायक नरेन्द्र पंजियारा के निर्णयानुसार सम्मानित किया गया।
नीचे शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 का परिणाम, जिन्हें पुरस्कृत किया गया:-
Class 1
1st Rahinya shri DV/01/128
2nd Aarav kumar DV/01/127
3rd Arya pari MT/01/105
4th Rimjhim kumari SH/01/107
5th uttam kumar VA/01/104
6th Aaisha kumari AIS/01/112
Class 2
1st Riya kumari sah 02/218
2nd Aayush raj DV/02/202
3rd Nandani kumari NV/02/201
4th Sakshi sri MT/02/206
5th Priyanka kumari BC/02/201
6th Kanhaiya kumar NK/02/201
Class 3
1st Divyanshi Mishra TV/03/302
2nd Supriya kumari JPS/03/302
3rd Rani kumari BC/03/303
4th Ishita Ishanvi MT/03/303
5th Janvi Maurya SN/03/325
6th Minakshi kumari BB/03/302
Class 4
1st Riya rani DC/04/401
2nd Aarav kumar DVC/04/421
3rd Ritika kumari SC/04/404
4th Kritika sakshi MT/04/404
5th Kavya DVC/04/405
6th Simran Singh SP/04/412
6th Sudhanshu kumar GW/04/401
Class 5
1st Chandrika kumari DVC/05/508
2nd Sahil Poddar TV/05/503
3rd Aarushi keshri SS/05/522
4th Shreysi shreya DVC/05/520
5th Ruhi kumari BB/05/501
6th Isha Pari DJ/05/502
Class 6
1st Aryan raj SS/06/619
2nd Sonakshi bharti SH/06/609
3rd Rakhi priya DV/06/602
4th Sonali kumari SH/06/608
5th Ayushi rani DP/06/607
6th Roshni kumari SP/06/604
Class 7
1st Aditi raj SS/07/709
2nd Madhu kumari JPS/07/701
3rd Nidhi kumari BC/07/701
4th Kriti jay SS/07/702
5th Ankit kumar DVC/07/705
6th Ayushi kumari SP/07/704
Class 8
1st Gungun rani 08/801
2nd Ayushi Kumari JPS/08/803
3rd Shiddharth Dhibar 08/803
4th Anjali Dhibar 08/804
5th Virat Bhardwaj SN/08/802
6th Taiba praveen GW/08/802
Class 9
1st Punam kumari 09/903
2nd Satyam kumar 09/901
3rd Khushi kumari RM/09/901
4th Jiya kumari AB/09/903
5th Satyam kumar DB/09/901
Class 10
1st Md. Fajal Alam SL/10/001
2nd Mahi Gupta RM/10/001
3rd Hanny kumari RM/10/002
4th Anushka kashyap AB/10/001
5th Karn kumar raut 10/001

