देवघर (शहर परिक्रमा)

सुप्रभा शिक्षा स्थली बना AI-Ready प्रमाणन पाने वाला पहला स्कूल

देवघर: डिजिटल एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सुप्रभा शिक्ष स्थली को एआई रेडी स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय को यह सम्मान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया है।

विद्यालय के निदेशक प्रेम कुमार ने बताया कि झारखंड के देवघर जिला में पहला एआई रेडी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ जहां विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही एआई, डिजिटल लर्निंग एवं आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एआई आधुनिक समय की क्रांतिकारी तकनीक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं अनुसंधान के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है। एआई रेडी स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मिलने पर हर्ष जताते शिक्षक। से संबंधित आयोजित मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं 15 शिक्षकों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। इस उपलब्धि के आधार पर विद्यालय को एआई रेडी स्कूल का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा सफल विद्यार्थियों को एआई बैज भी दिए गए। विद्यालय में एआई लैब के संचालन में शिक्षकों एवं तकनीकी टीम का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ पूरा विद्यालय परिवार के द्वारा जिओ टीम के प्रति आभार प्रकट किया।