पीवीएसएस डीएवी के विद्यार्थियों की जेईई (मेंस) में ऐतिहासिक सफलता
पी वी एस एस डी ए वी कोडरमा के विद्यार्थियों ने जे ई ई( मेंस) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के मेधावी छात्र हिमांशु पंत ने 99.56 प्रतिशतांक प्राप्त कर कोडरमा जिला को गौरवांवित किया। वहीं प्रतिभाशाली छात्रा शायंतिका मोदी जो इस विद्यालय में शुरू से दसवीं तक की पढ़ाई पूर्ण की 99.29 प्रतिशतांक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया। इनके अलावे कई अन्य विद्यार्थियों जैसे की शुभम सिंह, साहित्य राज, शिवांग आयुष एवं शनि कुमार शानदार सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को पुनः प्रमाणित किया है।

इसके अतिरिक्त इस विद्यालय में दसवीं कक्षा पूर्ण करने वाली रागिनी बरगवे ने भी जे ई ई (मेंस)2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इन सभी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासित तैयारी का ही यह परिणाम है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की अथक परिश्रम, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके जीवन में निरंतर प्रगति और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी हैं।

