हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में 7वाँ वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ का आयोजन
देवघर: हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में आज 7वाँ वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ सह अलूमनी मिट बड़े धूमधाम से मनाया गया। मौके पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आदिवासी लोक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डीस्ट्रीक्ट जज कौशल किशोर झा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसा हो जिसमें गुणक्तापूर्वक शिक्षा हो। उन्होंने नई शिक्षा नीति-के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया। इसके अंतर्गत गुरु-शिष्य की परंपरा को बनाए रखने के लिए हिन्दी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की प्रशंसा की।
वहीं संस्थान के अध्यक्ष अशोकानंद झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत की गई विभिन्न कलाओं की प्रशंसा की। उन्होंने AI के उपयोग और दुरूपयोग की भी जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही साथ कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इसके पूर्व में सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष अशोकानंद झा द्वारा स्मृतिचिन्ह, शॉल देकर किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक कॉलेज मैगजीन “सृजन” का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्या डॉ. आशा मिश्रा द्वारा दिया गया। साथ ही वार्षिक रिपोर्ट उपप्रचार्या डॉ. रितुरानी द्वारा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव वंदना की प्रस्तुति से हुई जिसमें पूनम, साक्षी, मेरिका, डॉल, नेहा एवं वसन्ती ने अपने मधुर स्वरों से संगीत शिक्षक शंकर झा एवं देशलाष सिकदर के मार्ग दर्शन में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सरस्वती वंदना पर सारा, रिया एवं प्रिया ने सुदंर नृत्य की प्रस्तुति दी। एआई पर आधारित नाटक का खूबसूरती से मंचन किया गया। स्पेक्ट्रम ऑफ टाइम “चार युग पर आधारित नृत्य मानसी, कोमल, पूजा एवं मानसी कुमारी ने प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत ‘तेरा हिमालय आकाश छू ले’ साथ ही संताली समूह गीत की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में 2023-25 के टॉप 10 छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। स्टूडेंट ऑफ़ थे सेशन 2023-25 से बीरबल कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक खेलकूद में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मानसी सिंह एवं हरिदास मुर्मू को दिया गया। वर्ष भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी छात्र- छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या कुमारी की देखरेख में कार्यकम का आयोजन किया गया जबकि मंच संचालन आर्या मिश्रा ने किया। एलुम्नी मिट के अंतर्गत पूर्ववत्ती छात्रों में मुस्कान एवं सिद्धार्थ ने अपने विचार प्रस्तुत किए एवं इशांत ने अपने सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दुर्गा भौमिक ने किया। राष्ट्रगान के साथ बीएड कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।
मौके पर प्रो. प्रमोदिनी हांसदा, शिक्षक प्रो. सुषमा सिन्हा, डॉ. गुंजा कुमारी. डॉ. ओम कुमार, डॉ. अभियान, प्रो. सुनील नरौने, प्रो. सुमीत मूर्मू, प्रो. भागीरथी पाढी, संदीप खरका, अमर मैत्री, कार्यालय अधीक्षक पंकज कुमार सिन्हा, प्रमोद पाण्डे, दिव्यद्युति रॉय चौधरी, कार्तिक झा, रवि झा, कशिश कुमारी, निर्मला देवी, वैजयंती देवी, अभिमन्यु, बादल के आलावा काफी संख्या में छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहे।

