देवघर (शहर परिक्रमा)

डॉ. के. पत्रलेख मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

देवघर: बिलासी टाउन स्थित संत कोलंबस स्कूल में डॉ. के. पत्रलेख मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता  जिसका आयोजन डॉ. के. पत्रलेख फाउंडेशन ट्रस्ट, बिलासी टाउन द्वारा स्वर्गीय डॉ. कामेश्वर पत्रलेख भूतपूर्व प्राचार्य भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की पावन स्मृति में किया गया।
     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजना ठाकुर उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्राचार्य गौरव शंकर शंकर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि  वैभव शंकर तथा उप-प्राचार्य अशोक सिंह उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बाद संत फ्रांसिस स्कूल देवघर को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
    टूर्नामेंट में आर्बिटर की भूमिका राजेश झा ने निभाई।खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।                     

जूनियर वर्ग (कक्षा प्रथम से पंचम श्रेणी में)-
प्रथम स्थान- सिवान शाश्वत संत फ्रांसिस स्कूल, द्वितीय स्थान- आरुष कुमार संत फ्रांसिस स्कूल देवघर, तृतीय स्थान- तेजस जोशी संत फ्रांसिस स्कूल देवघर रहे।    

 सीनियर श्रेणी में (कक्षा 6 से 10 तक)
प्रथम- अभिराज संत फ्रांसिस स्कूल देवघर, द्वितीय स्थान- राहुल कुमार जीएस हाई स्कूल देवघर, तृतीय स्थान- युवान संत फ्रांसिस स्कूल देवघर।
      बालिका वर्ग (प्रथम से दशम)         
    प्रथम स्थान- जोया आसिफ डीएवी सातर,  द्वितीय स्थान- इशिका आयुषी संत फ्रांसिस स्कूल जसीडीह, तृतीय- श्रेया यादव, चतुर्थ स्थान– मनीषा संत कोलंबस स्कूल देवघर।