देवघर (शहर परिक्रमा)

चूल्हिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

देवघर: चूल्हिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट का आयोजन किया गया, जिसमें चूल्हिया के टीम चेयरमैन आनंद मंडल, अजीत चौधरी, फिरोज आलम, अरमान, शिबू, अमन, राहुल, रिषभ, मानो आदि सभी सदस्य उपस्थित थे। पंचायत सूअरदेही के कुसुम जी के द्वारा प्रथम पुरस्कार 6000 रुपया दिया गया।

  जानकारी हो कि यह क्रिकेट आयोजन 21 फरवरी 2026 किया गया था, जिसमें कुल 08 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच चूल्हिया A  और बलथर  के बीच खेला गया, जिसमें चूल्हिया A ने 84 रन का लक्ष्य दिया। जीत के लिए उतरी बलथर टीम 8 ओवर में 53 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई।
     इसके पूर्व विजेता टीम चूल्हिया A की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आनंद (45रन) ने सर्वाधिक रन बनाये।
    मौके पर यूवा समाजसेवी शिव चौधरी, प्रेम मुर्मू, नूनधन मंडल, अजीत चौधरी, फिरोज आलम, अरमान, शिबू, अमन, राहुल, रिषभ, मानो, परवेज, राजन चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।