देवघर (शहर परिक्रमा)

डॉ. सुनील खवाड़े ने किया ‘आरव गार्डन विवाह भवन’ का उद्घाटन

देवघर: दिनांक 28.02.26 को महेशमारा अवस्थित सुपर्ब स्कॉलर स्कूल के निकट ‘आरव गार्डन विवाह भवन’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े के हाथों दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया।

   मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि महेशमारा जैसे पिछड़े क्षेत्र में इतनी सुविधाओं के साथ विवाह भवन का खुलना सिर्फ व्यवसाय नहीं बल्कि ‘व्यवसाय के साथ समाजसेवा’ भी हैं। जहाँ 10% आम छूट के साथ अति निर्धन व्यक्ति को कन्या के विवाह हेतु और अधिक छूट दी जा रही है।
        डॉ खवाड़े ने उम्मीद जताई कि यह विवाह भवन एक आदर्श विवाह भवन के रूप में स्थापित होगा जो गरीब और माध्यमवर्गीय परिवार के लिए एक वरदान साबित होगा।

   वहीं विवाह भवन के संचालक शैलेश खवाड़े, जो पेशे से एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं बल्कि समाज की सेवा करना है।
      उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में शादी-विवाह जैसे आयोजनों में अत्यधिक खर्च हो जाता है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। इसी सोच के साथ आरव गार्डन विवाह भवन की स्थापना की गई है, ताकि कम बजट में भी परिवार भव्य और यादगार आयोजन कर सकें।
       इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से आशीष झा, दिनेश खवाड़े, सुरेश खवाड़े, शैलेश खवाड़े, रवि खवाड़े, अभिषेक खवाड़े, सुधाकर दत्त द्वारी, सुबोध मिश्रा, आर्यन राज, आरव कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।