देवघर (शहर परिक्रमा)

पार्षद के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 05.03.26 को पंडा धर्मरक्षणी सभा के पूर्व अध्यक्ष सह अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी के आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन वार्ड नंबर 23 के पार्षद शैलेश चरण मिश्रा के सम्मान में आयोजित की गई।

     पार्षद को आशीर्वाद और सम्मान देते हुए विनोद दत्त द्वारी ने कहा कि आप देवघर समाज को एक साथ लेकर चलने का दायित्व संभाले और विकास के उन नए आयाम को बढ़ाने का काम करें जिससे देवघर की जनता आज भी अनभिज्ञ है।
   सम्मान समारोह में में मुख्य रूप से कैलाश पांडे, बुद्धि चरण मिश्रा, बबलू राज जजवाड़े, सागर झा, नवीनधन खवाड़े, चन्द्र शेखर खवाड़े, सागर मिश्र, गणेश मिश्र, बाबू सोना श्रृंगारी, सुभाष दत्त द्वारी सहित दर्जनों उपस्थित थे।