देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियो से मिलकर बिना भय के और शांतिपूर्ण ढंग से नगर निगम का चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं देवघर एसपी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया कि उनके समक्ष चेंबर द्वारा नो एंट्री जोन में प्रतिदिन बाहर की गाड़ी गूगल मैप देखकर मंदिर जाने के रास्ते में घुस जाती थी इससे प्रायः बाजार में जाम की स्थिति लग जाती थी और बाहर के यात्री भी परेशान होते थे।

    एसपी को इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर गूगल कंपनी से बात कर के उस नो एंट्री जोन को रेड जोन में तब्दील करवा दिया इससे ड्रोलिया रोड, अवंतिका गली, बुधराम साह गली, शिक्षा सभा से टाॅवर घड़ी वाली रोड, आजाद चौक से मंदिर जाने वाली रोड इस तरह कई रोडो पर गाड़ी चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देवघर चेंबर ने इसके लिए भी पुलिस कप्तान का आभार व्यक्त किया की शहर को जाम से निजात मिलेगा। वहीं पुराना मीना बाजार बस स्टैंड के पास एक नया टीओपी खोलने के लिए भी एसपी सौरभ को धन्यवाद दिया गया।
       एसपी से मिलने के पश्चात् देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने देवघर सदर एसडीओ से मिलकर शमशान घाट में हो रही दिक्कत के ऊपर उनका ध्यान आकृष्ट करवाया।
     मौके पर देवघर चैंबर के अध्यक्ष रवि केसरी, उपाध्यक्ष शिव सर्राफ, एसोसिएशन के सचिव पंकज मोदी, अधिवक्ता अशोक शर्मा, पवन केसरी, अनिल झुनझुनवाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।