देवेंद्र दास मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट–आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला संपन्न
देवघर: आज दिनांक 8.03.2026 को देवीपुर के केन्दुआ मैदान में देवेंद्र दास मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट – आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर रामपुर टीम और नवाडीह टीम फाइनल में पहुँची थी। आज दोनों टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट का आयोजन सचिन कुमार दास एवं संदीप कुमार द्वारा स्वर्गीय देवेंद्र दास की स्मृति में किया गया।

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं पूर्व विधायक नारायण दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री प्रतिनिधि अकदस हसन ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा उपस्थित रहे।
फाइनल मैच में नवाडीह टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 98 रन बनाए और रामपुर टीम के सामने जीत के लिए 99 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

