Humanity Force Foundation द्वारा महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम
देवघर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Humanity Force Foundation, Deoghar द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संस्था की टीम ने महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया और उनके सही उपयोग तथा समय-समय पर बदलने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि मासिक धर्म के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि लापरवाही से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर चंद्रदीप कुमार, कुमारी स्नेहलता, सनी कुमार मित्रा और रोज़ सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।

