अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनरव्हील क्लब देवघर द्वारा ‘साड़ी वॉकाथन’ का आयोजन
देवघर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा , सचिव कंचन मूर्ति एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रश्मि रंजन झा के संयुक्त नेतृत्व में साड़ी वॉकाथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देवघर की लगभग लगभग 400 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला शक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और एकजुटता का संदेश दिया।

इस वॉकाथन का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाने के साथ-साथ महिलाओं के बीच सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें ट्रैक सूट के स्थान पर साड़ी को प्राथमिकता दी गई, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की गरिमा का प्रतीक है।
देवघर की महिलाओं ने साड़ी पहनकर इस वॉकाथन में भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि भारतीय नारी अपनी परंपरा और संस्कारों के साथ भी हर क्षेत्र में नई उड़ान भर सकती है।
वॉकाथन की शुरुआत इंडोर स्टेडियम से हुई, जिसे समाजसेवी रीता चौरसिया ने इनर व्हील क्लब की सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
यह वॉकाथन इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर VIP चौक, टावर चौक होते हुए राय कंपनी मोड़ से गुजरकर आर मित्रा स्कूल में जाकर संपन्न हुई।
मार्ग में मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा महिलाओं के बीच पानी और टॉफी का वितरण किया गया, जिससे प्रतिभागियों की थकान दूर हो सके। वॉकाथन प्रारंभ होने से पूर्व कोरियोग्राफर आर्यन चौधरी द्वारा अपने टीम के साथ महिलाओं का वार्म-अप और जुम्बा कराया गया। संगीत की धुन पर महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा और उल्लास से भर गया।
आर मित्रा स्कूल परिसर पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों को को मेडल और प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया। जहाँ क्लब अध्यक्षा ज्ञानी मिश्रा, निरंजन गुप्ता, जयप्रकाश चौधरी, डॉक्टर रिता ठाकुर, आशा देवी, अर्पणा सिंहा, विवेक, डॉ नमिता, डॉ मंजू बैंकर, रश्मि रंजन झा, संदिपनी पब्लिक स्कूल की कंचन मूर्ति, खेल पदाधिकारी आशीष झा एवं नवीन शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस विशेष अवसर पर देवघर की महिला राष्ट्रीय पुरुष्कृत श्वेता शर्मा को भी मंच पर उनकी उपलब्धियां के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन अर्चना सिंहा ने किया, जबकि पूरे आयोजन के दौरान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रश्मि रंजन ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रीता ठाकुर, ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्लब की सक्रिय सदस्य निशा गुप्ता, सावित्री गुप्ता, निशा जयसवाल, सरिता अग्रवाल, रेखा सिंघानिया, नमिता भगत, मिनी दास, अर्पणा सिंहा, अर्चना सिंह, सुषमा रानी, सोनिका चौधरी सहित अन्य सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

