प्रफुल्ल कनकलता सिकदार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
देवघर: बीते 18 मार्च को मोहनपुर प्रखंड के नयाचितकाठ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाचितकाठ में प्रफुल्ल कनकलता सिकदार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। तत्पश्चात आज प्रतिभागियों को नयाचितकाठ पंचायत भवन में में पुरस्कृत किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि अबध किशोर भटनागर सेवानिवृत्त अध्यापक, देवघर कालेज ने कहा कि अपने माता-पिता के याद में इस तरह कार्यक्रम आयोजित करने से जन साधारण को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो राम नंदन सिंह ने कहा बहुत अच्छा लगता है इस तरह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर। इससे बच्चे संस्कारवान बनते हैं। डॉ प्रेम कुमार भारती ने कहा कि प्रफुल्ल कुमार सिकदार और कनकलता सिकदार दोनों ही दयालु प्रवृत्ति के थे। नयाचितकाठ में शिक्षा का अलख जगाने का भरपूर प्रयास किये हैं। मुखिया अनिल कुमार साह ने कहा कि प्रफुल्ल कुमार सिकदार बहुत बहुत सुयोग्य अभिभावक थे।वे एक इमानदार, शिक्षित और कठोर परिश्रम करने वाले किसान थे।वे हमेशा सोचते थे कि गांव में शिक्षा का विकास कैसे हो। साथ ही साथ समय को बहुत महत्व देते थे। उनकी कमी खल रही है।
मौके पर प्रफुल्ल कनकलता सिकदार के बड़े पुत्र बादल चन्द्र सिकदार, शत्रुघन प्रसाद, विजय दास, रामरेख यादव, गांगु मंडल, भृगुनाथ शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाचितकाठ के प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार झा, माधुरी झा, रेणु कुमारी, डॉ वेणु भटनागर दीनबंधु उच्च विद्यालय, देवघर के शिक्षक शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र, मुनेश्वर प्रसाद यादव, मनीषा घोष के अलावे उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाचितकाठ के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
पुरस्कार पाने वाले छात्र छात्राओं के नाम क्रमश राजा, बबलू, धनंजय, अनुराधा, अंकित, कृष्ण, करण, करिण, उज्जवल, अनुराग, नेहा, मिथुन, बन्दना, आनन्दी, ममता, सिन्धु, करिश्मा, प्रियंका, रनवीर, अभिषेक।
इसके पूर्व द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीनबंधु उच्च विद्यालय के नवम वर्ग की आस्था, इन्दु और करिश्मा ने स्वागत गीत गाया। अंग वस्त्र और मोमेंट देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। वहीं सचिव काजल कान्ति सिकदार ने स्वागत भाषण दिया। प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया।

