देवघर (शहर परिक्रमा)

सूर्य नारायण चैरिटी ने छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया

देवघर: दिनांक 20.03.26 को सूर्य नारायण चैरिटी ट्रस्ट, सेवा धाम, नंदन पहाड़ के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से प्राथमिक विद्यालय बासमता में करीब 75 छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री के रूप में कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। इसके अलावा बच्चों के बीच टॉफी भी दिया गया।
   मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं सेवा धाम के प्रबंधक कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ कन्हैया जी इसके अलावा कार्यक्रम में सहयोग खुशी कुमारी एवं रंजन कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।