देवघर (शहर परिक्रमा)

डॉ सुनील खवाड़े ने पीटर इंग्लैंड के एक्सक्लूसिव शोरूम का किया उद्धाटन

देवघर: कोर्ट रोड स्थित रेडिमेड कपड़े के एक्सक्लूसिव शोरूम पीटर इंग्लैंड का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। इस दौरान कंपनी से आए हुए प्रतिनिधि व शोरूम के प्रोपराइटर कृष्णा कुमार बरनवाल ने मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।
    मौके पर मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े ने शोरुम का घूम – घूमकर पूरा जायजा लिया और उत्पादों की तारीफ की।

   मौके पर डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि पीटर इंग्लैंड रेडिमेड कपड़े के जगत में एक बड़ा ब्रांड है। यहां पर हर तरह के उत्पाद उपलब्ध है। साथ ही यहां के प्रोपराइटर व कर्मी भी बहुत मिलनसार और सहयोगात्मक है। उन्होंने कहा कि शोरूम में आज से सात दिनों तक ग्राहकों के लिए विशेष रूप से छूट का प्रावधान रखा गया है, शहरवासी इसका लाभ उठा सकते हैं।

    इस दौरान बिरेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, संजय मालवीय, मनोज पांडेय, टिंकू खवाड़े आदि मौजूद थे।