विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर देवघर चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल
देवघर चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव से मुलाकात किया गया और देवघर नगर के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित कई अनियमितताओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करवाया गया।

मौके पर अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद एवं अन्य पदाधिकारियों को अपने चेंबर में बुलाकर समस्याओं के समाधान पर विचार किया, जिसमें मूल समस्या बिजली बिल विपत्र के भुगतान की निर्धारित तिथि पर भुगतान करने पर 2% की छूट मिलती है, लेकिन विपत्र की देय तिथि (Due Date) के बाद उपभोक्ताओं को मिलता है, इस कारण उपभोक्ता इस छुट का लाभ नहीं ले पाते हैं। समय पर बिजली बिल उपभोक्ता को मिले इसके लिए बिजली बिल सॉफ्टवेयर को सुधारा जाए। जिनको दो महीने पर बिजली बिल मिलता है उन्हें 200 यूनिट का लाभ नहीं मिल रहा है, जो मिलना चाहिए, इस विषय पर उन्होंने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर चेंबर के द्वारा नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव को बुके और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष रवि केशरी, सचिव विजय कौशिक, संरक्षक अशोक सर्राफ, उपाध्यक्ष शिव सर्राफ, अध्यक्ष पंकज मोदी, सदस्य अनील झुनझुनवाला, सुजीत गुप्ता, महेश बरनवाल, पवन केशरी आदि उपस्थित थें।

