हैनीमैन जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में आज ए के होम्यो द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होम्योपैथी के महत्व, सिद्धांतों एवं वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो रोग के मूल कारण को समाप्त करने पर जोर देती है। डॉ. हैनीमैन के योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांत “Similia Similibus Curentur” (समान समान से ठीक होता है) पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आदित्य कुमार ने कहा कि आज के समय में होम्योपैथी का महत्व लगातार बढ़ रहा है और यह चिकित्सा पद्धति लोगों के बीच विश्वास का केंद्र बनती जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को होम्योपैथी के प्रति जागरूक रहने एवं इसे अपनाने का संदेश दिया गया।

