देवघर (शहर परिक्रमा)

आराध्या प्रिया ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, झारखंड का किया प्रतिनिधित्व

देवघर की होनहार छात्रा आराध्या प्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए देवघर का नाम रोशन किया है। आराध्या, सुमन सौरभ और प्रियांशु प्रिया की पुत्री हैं और देवघर के एस के पी विद्यालय के विज्ञान विभाग की छात्रा हैं।

  जानकारी हो कि आराध्या प्रिया का चयन नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज कार्यक्रम के तहत आयोजित वूमेन मॉक यूथ पार्लियामेंट एवं भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 में झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में हुआ था। यह कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल 2026 को देशभर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को बजट, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान आराध्या ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये। मंच के माध्यम से उन्हें देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर भी मिला, जिसमें उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभायी।
    अपने वक्तव्य में आराध्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ प्रतिनिधित्व का विषय नहीं, बल्कि समावेशी विकास की नयी परिभाषा है। आज भारत की महिलाएं सशक्त होने का इंतजार नहीं कर रहीं, बल्कि वे जमीनी स्तर पर एक शांत क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं। लोकतंत्र की असली पहचान इस बात से होती है कि वह कितनी निष्पक्षता से सभी को शामिल करता है।
     उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से न केवल महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक नींव को भी मजबूत किया जा रहा है।
    गौरतलब है कि आराध्या प्रिया इससे पहले भी विभिन्न मंचों पर राष्ट्रीय स्तर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और लगातार उपलब्धियां हासिल कर देवघर का मान बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *