देवघर (शहर परिक्रमा)

अंबेडकर पुस्तकालय में मनाई गई संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

देवघर: आज दिनांक 14.04.2026 को अंबेडकर चौक, बरमसिया अवस्थित डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय के प्रांगण में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सुबह 9:00 बजे से देवघर जिला के दूर-दूर से आए हुए लोगों के साथ पुस्तकालय समिति के लोगों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जय भीम के नारे लगाए। तत्पश्चात बाबा साहेब के नारे और संगीत के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी अंबेडकर चौक, VIP चौक, टावर चौक होते हुए वापस अंबेडकर चौक पहुंची और सभा में परिनत हो गई।

     इस दौरान डॉ अंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता 2026 के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, सील्ड और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका कुमारी, द्वितीय मोनिका कुमारी, तृतीय श्वेता सिंह, चतुर्थ सूरज कुमार, पांचवा मोहम्मद आफताब अंसारी, छठे स्थान पर संयुक्त कुमारी, सातवां सीमा कुमारी, अष्टम प्रियंका कुमारी, नवम सरिता कुमारी व दसवां शीर्ष कुमार रहे।
       मौके पर देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ, पुस्तकालय के अध्यक्ष कन्याराम, सचिव इं. महेश कुमार लंकेश, उपाध्यक्ष डॉ. बीपी यादव, जितेंद्र दास, समाजसेवी त्रिवेणी वर्मा, प्रिया कुमारी, मुकुंद दास, नारायण यादव, डॉ. आशा रानी, मनोज कुमार चौधरी, अधिवक्ता रामदेव प्रसाद दास, कुलदीप रविदास, रामदेव दास, नंदलाल पंडित, राजकुमार बरनवाल, डॉ पल्लवी, इं. अशोक कुमार, अतिकुर रहमान, दिवाकर महथा, संतू दास, मधुवेंद्र, डब्लू बौद्ध, शेखर कुमार, सुभाष कुमार, प्रीति कुमारी, रंजीत कुमार वर्मा, संतोष पंडित, अरुण राम ओंकार, संतु कुमार सेन, भरत तुरी, सनोज मिर्धा सहित पुस्तकालय कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *