डीएवी कोडरमा के 5 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 100 में 100 अंक प्राप्त किया, साथ ही 37 बच्चों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए
कोडरमा: पी वी एस एस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के छात्र -छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 291 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे । विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया।
इस परीक्षा में आराध्या ने 96.2 % अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

पांच बच्चों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किया। जिसमें आर्यन कुमार, उदय शंकर यादव, प्रिये लक्ष्मी एवं प्रियांशु सिन्हा ने संस्कृत में तथा आराध्या ने आई टी में 100 में 100 अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय के 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले बच्चों में आराध्या 96.2% , आकांक्षा त्रिवेदी 95.8%, आर्यन कुमार 95.6%, आरोही शौर्या 95.4% , आयुष कुमार 95.2% कुंदन राज 95.2%, उदय शंकर यादव 95.2%, शांभवी बर्गवे 95%,मान्या लोहानी 94.8%, अरात्रिका सिंहा 94.4,%, प्रिये लक्ष्मी 94%,हर्ष राज 93.8% निहारिका 93.8,%,सत्यम कुमार 93.8,% सुहानी कुमारी 93.8%, प्रियांशु सिंह 93.4%, आयुष कुमार 93.2%, प्रियांशु दास गुप्ता 93.2%,अनिकेत कुमार 93%, दृष्टि कौर 92.6%, कुशल कुमार 92.6% %वैभव राज 92.4%, रिद्धिमान 92.2%, सुधांशु कुमार 92%,तरुण दास 91.8%, सिद्धेश कुमार, इशिका यादव 91.6,. सोनिका वर्मा 91.4%, प्रिंस यादव 91.4%,अमन कुमार 91.2% ,रूही राज 91%, ममता 91%, गोपीनाथ रंजन 90.8%, साक्ष्य कुमार 90.6%, आयुषी प्रजापति 90.6%, विजेता बर्नवाल 90.2% एवं आकाश कुमार ने 90.2 अंक प्राप्त किया।
छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार जताया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया।
डीएवी कोडरमा के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर है।
प्राचार्य ने विद्यालय परिवार की तरफ से सभी शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को परीक्षा की सफलता पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

