सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित: ब्लू बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
देवघर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। इस वर्ष ब्लू बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक प्रेम कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “हमें अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

विद्यालय की प्राचार्या पूनम झा ने कहा कि “हमारे बच्चों ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
शिक्षक धीरज कुमार झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
शिक्षक विजय राउत ने कहा कि “यह परिणाम विद्यार्थियों के समर्पण और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। हम उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी:-
आदित्य राज – 96%
अनुज कुमार मोदी – 95.4%
अनमोल कुमार – 94.6%
सागर कुमार – 94%
रक्षिता सिन्हा – 93.6%
प्राची कुमारी – 90.2%
आराध्या राज- 90%
ओम कुमार – 88.6%
ऋतिक कुमार – 88.6%
नेहा सिन्हा – 87.8%
शुभम कुमार साह – 87.6%
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

