देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी भंडारकोला में पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन


देवघर: भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी स्तर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी जिसमें पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया गया। एलकेजी के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लास 1 के बच्चों ने नृत्य तो क्लास 2 के बच्चों ने नाटक के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण के संदेश को दिया।भाषण, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।कक्षा 3 एवं 4 के प्रतिभागियों ने “हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति के साथ नृत्य-नाटक,

पर्यावरण जागरूकता पर स्किट/नुक्कड़ नाटक,
विशेष भाषण एवं पृथ्वी दिवस शपथ और
हिंदी कविता पाठ – “प्यारी धरती” के अलावा
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। क्लास 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतियों, कविता पाठ, पृथ्वी दिवस शपथ, स्किट तथा अंत में भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण और मातृ पृथ्वी के प्रति अपने प्रेम, चिंता और जागरूकता को अभिव्यक्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। पृथ्वी दिवस 2026 का विषय “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है। यह थीम नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, सामुदायिक भागीदारी और 2030 तक स्वच्छ बिजली उत्पादन को तीन गुना करने के सामूहिक प्रयासों पर केंद्रित है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण किया गया और सभी ने मिलकर “हरित पृथ्वी, सुरक्षित भविष्य” का संकल्प लिया। इस प्रकार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *