देवघर पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड (जैक) में शानदार प्रदर्शन
देवघर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा (जैक) 2026 के परिणामों में देवघर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 66 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 65 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि 1 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ।
इस शानदार उपलब्धि के साथ विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।


विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

