कोडरमा (शहर परिक्रमा)

प्रतिभा का उत्सव: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सहगामी गतिविधियों की रंगारंग प्रस्तुति

कोडरमा: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत विविध रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा।

   इस अवसर पर जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच “फन विद शेप” प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अक्षय अर्नव, अभिग्या सिन्हा एवं ईशान्वी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अजीतेश सिंह, ज्यान अली, अघन्या वर्मा एवं अपर्णा कुमारी को मिला, जबकि तृतीय स्थान इशिका रानी, हंसित तिवारी एवं बख्शी अरहम अली ने हासिल किया।
     इसके साथ ही विद्यालय के चारों सदनों के बीच बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कलात्मक अभिरुचि और सृजनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी सजावट से विद्यालय परिसर का वातावरण आकर्षक और जीवंत हो उठा।
     कार्यक्रम के अंतर्गत राजा राम मोहन राय सदन और विवेकानंद सदन के बीच कैरम बोर्ड प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस रोमांचक मुकाबले में राजा राम मोहन राय सदन ने विवेकानंद सदन को 40 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
     इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता के साथ आत्मविश्वास का संचार करती हैं।
कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वल घोष, अनिल कुमार, लक्की पाठक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *